लाडपुरा | श्री बाणमाता शक्तिपीठ | धार्मिक समाचार 2026
लाडपुरा (भीलवाड़ा), 14 जुलाई 2026।स्मार्ट हलचल|श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान पर अमावस्या मंगलवार को संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्तिपीठ परिसर में आगामी दिनों में किए जाने वाले विभिन्न नव-निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मंदिर का मुख्य दान पात्र खोला गया। दानपात्र की गिनती पूरी होने के बाद कुल 7,09,353 रुपये की रिकॉर्ड सहयोग राशि प्राप्त हुई है। अमावस्या के अवसर पर दूर-दराज से आए भक्तों द्वारा दान स्वरूप यह राशि अर्पित की गई थी।
मंदिर के विकास कार्यों में खर्च होगी संपूर्ण राशि:
बाणमाता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अमावस्या के पावन अवसर पर एकत्र हुई यह संपूर्ण राशि पूर्ण रूप से मन्दिर के नूतन विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने पर ही खर्च की जाएगी। बैठक में आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और समाजजन उपस्थित रहे।
