भीमगंज पुलिस ने किया नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भीलवाड़ा शहर और माण्डलगढ़ क्षेत्र में सक्रिय नकबजनी (चोरी) करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों और चोरी के जेवरात बिकवाने में मदद करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भीमगंज व माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की दो-दो वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 की रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच आरोपियों ने सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था ।
शिकायतकर्ता बालमुकुन्द उम्र 48 वर्ष, पुत्र स्व. गोविन्द लाल छिपा, निवासी मंगरोप, हाल किरायेदार- तिलकनगर, भीलवाड़ा ने थाने में मामला दर्ज कर बताया की वह अपने परिवार के साथ 26 जून 2026 को उज्जैन यात्रा पर गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पडोसियों से सूचना मिलने पर प्रार्थी ने थाना भीमगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया ओर महिल सहित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आमने आया की
आरोपी दिन के समय भीलवाड़ा और आस-पास के रिहायशी इलाकों में रेकी करते थे। जिन मकानों के बाहर ताला लटका मिलता था, उन्हें निशाना बनाकर रात के अंधेरे में ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

उक्त कार्यवाही को अंजाम देने के लिए एसपी सागर राणा ( के आदेशानुसार, पारसमल जैन (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय) के निर्देशन तथा सज्जन सिंह पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त शहर के सुपरविजन में भीमगंज थानाधिकारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसके अलावा साइबर सेल की मदद से सीडीआर (CDR) और बीटीएस (BTS) का विश्लेषण किया गया।

अजमेर डीएसटी ओर भीलवाड़ा पुलिस की कार्यवाही

आरोपी मोहम्मद साहिल भीलवाड़ा से मुंबई भागने की फिराक में था। भीमगंज पुलिस ने तुरंत आसूचना विकसित कर आरपीएफ (RPF) अजमेर और अजमेर डीएसटी (DST) को सूचित किया। संयुक्त कार्रवाई करते हुए अजमेर से आरोपी को दबोच लिया गया।

इन्हें किया गिरफ्तार

1 मोहसिन उर्फ टिन्चा कदीर मोहम्मद 26 वर्ष, पठान मुसलमान पुरानी आबादी, किला रोड, माण्डलगढ़ (भीलवाड़ा) मुख्य चोर/नकबजनी
2 मोहम्मद साहिल उर्फ टुटीया मोहम्मद फरीद शाह 18 वर्ष, फकीर मुसलमान वार्ड नं. 34, हलेड रोड, ज्योतिनगर, हाल सूर्यमहल के पीछे, शास्त्रीनगर (भीलवाड़ा) मुख्य चोर (मुंबई भागने की फिराक में था)
3 सलमा बानू मोहम्मद फरीद शाह (पत्नी) 40 वर्ष, मुसलमान वार्ड नं. 34, हलेड रोड, ज्योतिनगर, थाना कोतवाली भीलवाड़ा

कार्यवाही करने वाली टीम

सुनील चौधरी – थानाधिकारी, थाना भीमगंज

उमराव – हैड कांस्टेबल, थाना भीमगंज

मोतीराम – हैड कॉन्स्टेबल, थाना भीमगंज (विशेष योगदान)

सौरभ – कांस्टेबल, थाना भीमगंज (विशेष योगदान)

राजेश – कांस्टेबल, थाना भीमगंज (विशेष योगदान)

भागचन्द – कांस्टेबल, थाना भीमगंज

पुरण – कांस्टेबल, थाना भीमगंज

सत्यनारायण – सउनि. (ASI), साइबर सेल एसपीओ, भीलवाड़ा

राधेश्याम – कॉस्टेबल साइबर सेल, भीलवाड़ा

अजमेर डीएसटी टीम

राजेन्द्र चौधरी – पुलिस निरीक्षक आरपीएफ थाना अजमेर

राजकुमार मीणा – एएसआई (ASI), आरपीएफ थाना अजमेर

सीताराम – कांस्टेबल, आरपीएफ थाना अजमेर

सुरेन्द्र – कांस्टेबल, आरपीएफ थाना अजमेर

भंवर लाल – हैड कांस्टेबल डीएसटी जीआरपी अजमेर

रामनिवास – कांस्टेबल, डीएसटी अजमेर