नवागत प्राचार्य राजेश डांगी का एनएसयूआई ने किया स्वागत, छात्रहितों को प्राथमिकता देने का जताया विश्वास

मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा एवं मिठाई खिलाकर किया आत्मीय अभिनंदन, महाविद्यालय विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हुई चर्चा

निंबाहेड़ा, 15 जुलाई 2026 (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निंबाहेड़ा में नवागत प्राचार्य राजेश डांगी के पदभार ग्रहण करने पर बुधवार को एनएसयूआई परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप प्राचार्य डांगी को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महाविद्यालय परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों ने नवागत प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। छात्र नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार एवं छात्र सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा।

एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़ ने कहा कि छात्र संगठन सदैव विद्यार्थियों के हितों एवं शैक्षणिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नवागत प्राचार्य के आगमन से महाविद्यालय में विकास एवं प्रगतिशील कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत ने छात्र-शिक्षक समन्वय को मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत, कृष्णा मीणा, आदित्य जाट, तनीश माली, हर्षित सेन, करण सिंह, सुमित कुमावत सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।