भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 50 लाख की चोरी का 48 घंटे में पर्दाफाश, बारिया गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

भीलवाड़ा । ​कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े हुई बड़ी नकबजनी की वारदात को सुलझाते हुए बागरिया गैंग के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कर दिया । टीम ने इस मामले।में मदन उर्फ राकेश उर्फ फोरिया बागरिया (उम्र 21 वर्ष) को पकड़ा है । प्रार्थी हरीश मूलचंदानी निवासी: ए-35, शास्त्रीनगर, भीलवाड़ा ने घर में चोरी का मामला दर्ज करवाया था । मकान से 332 ग्राम सोने के आभूषण, 100 ग्राम चांदी और ₹3,70,000 नगद जिसका अनुमानित मूल्य ₹50 लाख) रु की बड़ी चोरी हुई थी । पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने वाली टामी जब्त किया है । ​दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे पीड़ित हरीश मूलचंदानी अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर अस्पताल गए थे। शाम 5:00 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने घर से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर ली थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही बीएनएसएस (BNSS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया ओर आरोपी की सघन तलाश कर गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया आरोपी दिन के समय पॉश कॉलोनियों में मोटरसाइकिल से रेकी (Rundown) करते थे। ​जिन घरों के बाहर ताला लगा दिखाई देता, उन्हें निशाना बनाया जाता था। ​लोहे की टामी का उपयोग कर तुरंत ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया जाता था। ​यह त्वरित सफलता जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (IPS) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन व पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह के सुपरविजन में मिली। टीम का नेतृत्व कोतवाली थानाधिकारी हनुमान चौधरी ने किया।

​विशेष योगदान देने वाले टीम के सदस्य

​जगराम सिंह सउनि, पुलिस थाना कोतवाली, सत्यनारायण शर्मा सउनि, साइबर सेल भीलवाड़ा,
समय सिंह कांस्टेबल 1970, कोतवाली, राधेश्याम कांस्टेबल, साइबर सेल ​इसके अतिरिक्त साइबर सेल के आशीष कुमार मिश्रा (सउनि), पिंटू कुमार (कांस्टेबल) और कोतवाली थाने के अन्य जांबाज कांस्टेबलों ने भी इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।