बानसूर। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र कें नारायणपुर रोड़ पर इन्द्राडा स्टैंड के पास बुधवार सुबह बाजरे के खेत में एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ईश्वर जाट पुत्र पन्नाराम जाट निवासी कानूगावाली जाटान (होलावास) के रूप में हुई हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में रोटी बैंक की निःशुल्क एंबुलेंस से शव को उप जिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद युवक कों मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी कें अनुसार शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा हैं। पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों कों सौप दिया हैं।फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुटी हैं।
