निंबाहेड़ा, 15 जुलाई (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|निंबाहेड़ा नगर बुधवार को धर्म, आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के अनुपम संगम का साक्षी बना, जब जैन श्वेताम्बर संघ के तत्वावधान में आचार्य देव श्री निपुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा. एवं साध्वी प्रवरा श्री अर्हत रेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-5 के पावन चातुर्मास नगर प्रवेश के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक चल समारोह निकाला गया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राजेन्द्रसूरी ज्ञान मंदिर पहुंचकर आचार्य भगवंत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आचार्यश्री से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, सद्भावना एवं जनकल्याण की मंगलकामनाएं कीं।
*कांग्रेस परिवार की ओर से हुआ विशेष बहुमान*
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेस परिवार ने आचार्य देव श्री निपुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा. का श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक बहुमान किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने श्रीफल एवं अक्षत अर्पित कर आचार्य भगवंत का सम्मान किया तथा धर्मलाभ प्राप्त किया।
*भक्ति, श्रद्धा और धर्म जयघोषों से गूंजा नगर*
सरकारी बाग स्थित परशुराम सर्कल पर चल समारोह में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं, युवा, महिलाएं एवं धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंगल ध्वनियों, नवकार मंत्र के उच्चारण, धर्म जयघोषों एवं भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोज पारख,नुसरत खान,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, जिला कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा,जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष जकी अहमद, स्थानीय निकाय विभाग नगर अध्यक्ष राजेश सांड, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, चांदमल वीरानी, महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, जावेद खान, कांग्रेस प्रवक्ता रवि जाजपुरा, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, बाबू खान मेव, राजेश भानावत, दिनेश बाथरा, हितेश भराड़िया, महावीर जैन, प्रहलाद खटीक, आशुतोष टांक, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जैन समाज के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
