उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर पंकज यादव जिला स्तर पर सम्मानित

खेतड़ी–स्मार्ट हलचल|प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ ने स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुके केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज यादव को विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. यादव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण अभियान, एनसीडी स्क्रीनिंग और समय पर रिपोर्टिंग में श्रेष्ठ कार्य किया गया।विश्व जनसंख्या दिवस पर डॉ. यादव के नेतृत्व में चलाया गया जागरूकता अभियान सराहनीय रहा। इस दौरान गांव-गांव में परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य, पोषण और जनसंख्या नियंत्रण पर अनेक कार्य कर एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। हजारों लोगों को संतुलित परिवार और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
स्थानीय लोगों ने भी डॉ. यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी वजह से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं अब पहले से कहीं बेहतर हुई हैं।