शिक्षा में सुदृढ़ीकरण: उदयपुर और सलूंबर के सरकारी स्कूलों को 25 प्रतिशत कंपोजिट ग्रांट जारी

उदयपुर 16 जुलाई
स्मार्ट हलचल|समग्र शिक्षा द्वारा उदयपुर एवं सलूंबर जिले के राजकीय विद्यालयों को 25 प्रतिशत कंपोजिट स्कूल ग्रांट राशि आहरित करने की स्वीकृति आज जारी कर दी गई ।
समग्र शिक्षा उदयपुर के एडीपीसी कुंज बिहारी भारद्वाज के अनुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को उदयपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा के 713 विद्यालयों को 11258750 रुपए तथा सलूंबर जिले के माध्यमिक शिक्षा के 202 विद्यालयो को 3390000 रुपए तथा इसी प्रकार से उदयपुर जिले में प्रारंभिक शिक्षा के 2602 विद्यालयों को 15621250 रुपए एवं सलूंबर जिले के प्रारंभिक शिक्षा के 969 विद्यालयों को 5276250 रुपए आहरित करने की स्वीकृति के लिए संबंधित ब्लॉक अधिकारियों को आदेशित किया गया है,ब्लॉक कार्यालयों द्वारा संबंधित विद्यालयों को आहरण स्वीकृति भी आज ही जारी कर दी गई है।
इस बीच राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद से बुधवार रात जारी निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर इस मद से संबंधित लंबित व्यय बिलो का भुगतान एसएनए पोर्टल के माध्यम से 17 जुलाई 2026 तक किया जा सकेगा।