विधायक आक्या की पहल से दो सामाजिक संस्थाओं को मिली 20 लाख रुपये की सौगात

देवनारायण भगवान सार्वजनिक न्यास एवं ब्राह्मण समाज विकास सेवा संस्थान में निर्माण कार्य होंगे, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के विकास के लिए दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक आक्या ने श्री देवनारायण भगवान सार्वजनिक न्यास में निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये तथा समस्त ब्राह्मण समाज विकास सेवा संस्थान में निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। दोनों कार्यों के लिए यूआईटी द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक आक्या द्वारा क्षेत्र में अब तक विभिन्न विकास कार्यों के तहत 10 महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत कराए जा चुके हैं। दोनों निर्माण कार्यों के कार्यादेश जारी होने पर स्थानीय नागरिकों एवं समाजजनों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छोटूसिंह शेखावत, शंकरलाल कीर, नारायणलाल, काशीराम, मनोहरलाल शर्मा, रामबक्श कीर, ओमप्रकाश जोशी, लक्ष्मण कीर, कन्हैयालाल, देवीलाल गुर्जर, प्रफुल्ल त्रिवेदी, प्रभुलाल शर्मा, मदनलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, किशन शर्मा, विजयप्रकाश पंचोली, देवेन्द्रपाल सिंह, कानालाल, गोपीलाल, सुरेश कीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।