हरियाली अमावस्या पर आयोजित होगी शोभायात्रा, समाजजनों से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। युवा क्षत्रिय लोधा समाज, चित्तौड़गढ़ की बैठक गुरुवार को सेंती स्थित पंचवटी कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव लोधा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी शौर्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के अवसर पर भव्य शौर्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं समाजजनों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में शोभायात्रा की रूपरेखा, आयोजन व्यवस्था तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से सामाजिक एकता, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधा, उपाध्यक्ष रतन लोधा, पूर्व सचिव रामलाल लोधा, पूर्व उपाध्यक्ष कालू लोधा, सह सचिव दुर्गेश लोधा, संगठन मंत्री जसराज लोधा, मीडिया प्रभारी शिवप्रकाश लोधा, नारू लोधा, फूलचंद, देवीलाल, दिनेश सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
