श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं से 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। महर्षि श्रृंग शिक्षा एवं शोध संस्थान, चित्तौड़गढ़ द्वारा श्रृंग ऋषि जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा। समारोह में सुखवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

शोध संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण पुरोहित ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं अधिस्नातक परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के कोषाध्यक्ष सोहनलाल पांडिया ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राओं को अपनी अंकतालिका की छायाप्रति 25 जुलाई तक निर्धारित स्थान मीरानगर स्थित राज मीटर रिपेयर्स अथवा लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास स्थित बजरंग फ्लोर मिल पर अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने समाज के सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से समय पर आवेदन कर सम्मान समारोह का लाभ उठाने की अपील की।