रेलवे ट्रेक के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

भीलवाड़ा । मांडल थाना क्षेत्र के हीराजी जी का खेड़ा स्थित भीलवाड़ा अजमेर रेलवे लाइन के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है जिसकी पहचान के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे है । पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की है पुलिस ने बताया की वृद्ध ने धोती कुर्ता पहन रखा है और सिर पर पगड़ी पहनी हुई है जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है । बुजुर्ग के साथ क्या हुआ कैसे उसकी मौत हुई इसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है आस पास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है । पुलिस ने आमजन से मृतक की पहचान कराने की अपील की है पहचान संबंधी जानकारी होने पर मांडल थाने से संपर्क कर सकते है