पुनित चपलोत
भीलवाड़ा शहर में पुराने मिलन टॉकीज के यहां सट्टे के रुपयों की लेनदेन को लेकर अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और बाद में तीन अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ गंभीर मारपीट की और बाद में उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद घायल को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक तौर पर मारपीट रुपए के सट्टे के रुपयों की लेनदेन के चलते होना सामने आया है।
घायल नवीन खोतानी ने मीडिया को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मिलन टॉकीज के यहां पर मैं पान की केबिन के पास खड़ा हुआ था तभी इस दौरान पुसा लाल आया उसने मुझसे कहा कि रोहित सेन तुझे बुला रहा है इस पर मैं उनके पास गया तो वह लोग मुझे जबरन गाड़ी में बैठा कर अपने साथ लेकर गए। जहां उन्होंने मेरे साथ तीन अलग-अलग जगह पर मारपीट की और बाद में वह मुझे मिलन टॉकीज के यहां घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद मेरे दोस्त आए और मुझे एमजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए। वहीं रोहित सेन से पुराने रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था जिसके लिए उसने मेरे साथ मारपीट की है। मैं रोहित को पूरा पेमेंट दे चुका हूं लेकिन इसके बावजूद भी वह मुझे जुआ – सट्टा का कह कर 5 लाख और मांग रहा है। वह मुझसे डेढ़ लाख रुपये मांगता था जिसके बदले में उसे 2 लाख 90 हजार दे चुका हु। इसके बाद भी मुझसे वह 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा हैं। इस बात को लेकर उसने मुझसे मारपीट की और मुझे धमकी भी दे रहा हैं।
