सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव में श्री मोचड़िया के मंड देवनारायण भगवान मंदिर पर विशाल रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया, सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन संस्थान के तत्वावधान में देवनारायण मंदिर प्रांगण में 25 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा । समाजसेवी सांवरमल जाट ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय सेना के शोर्य को समर्पित कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर मोचड़िया के मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण में शनिवार 25 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर देवनारायण मंदिर प्रांगण में पोस्टर विमोचन किया गया, इस दौरान संस्थान के सचिव गोपाल विजयवर्गीय, रामेश्वर लाल भोपा जी, दिलखुश जाट, गजानंद जाट आदि कई मौजूद रहे ।।
