रेलवे की सेल्फी प्रतियोगिता में हनीस शेख को मिला दूसरा स्थान
अजीम खान चिनायटा
गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल द्वारा आयोजित “गंगापुर जंक्शन–सेल्फी का टशन” प्रतियोगिता में कुतकपुर निवासी हनीस शेख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की। चयनित प्रतिभागियों में हनीस शेख की रचनात्मक प्रस्तुति और आकर्षक कैप्शन को सराहा गया।
इस उपलब्धि पर हनीस शेख ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया और अपना सहयोग व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।
इस उपलब्धि पर साथी पत्रकार अजीम खान चिनायटा,क्षेत्र के लोगों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हनीस शेख को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
