महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/ नगर फोर्ट अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग की अनुमति से टोंक जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने जिले के आठ ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और ब्लॉक स्तर पर गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से ये नियुक्तियां की गई हैं।
घोषित सूची के अनुसार निवाई ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, टोडा रायसिंह से पूर्व पार्षद हनुमान सिंघल, देवली से सत्यनारायण गोयल, मालपुरा से दिलखुश बंसल, डिग्गी से राजेंद्र कुमार जैन, उनियारा से हुकुमचंद जैन, पीपलू से गोपाललाल गर्ग तथा टोंक ब्लॉक अध्यक्ष पद पर महेंद्र बंसल को नियुक्त किया गया है।जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत चर्चा कर 15 दिन के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर अंतिम सूची जिला इकाई को सौंपें।जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।
