वैर में भगवान सीताराम जी की पुरानी रीति रिवाज से निकली भव्य रथयात्रा

जनकपुरी मंदिर की तर्ज पर सीताराम जी को कराया कस्वा वैर में भ्रमण

शशिकांत शर्मा

स्मार्ट हलचल|वैर कस्वा वैर में मैं गुरुवार को भगवान सीताराम जी की पुरानी रीति रिवाज से रथ यात्रा निकाली गई , डॉक्टर आचार्य सारथी शर्मा के नेतृत्व में पंडित शिव शंकर शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना का रथ यात्रा शुरू करने से पहले परंपरा अनुसार मंदिर की दीवार पर शगुन का गोला फेंका गया। जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसादी के रूप में ग्रहण किया यात्रा पुराने रीति रिवाज से आधार पर निकाली गई ।जिसमें रथ यात्रा को भगवान को ट्रैक्टर ट्रॉली में रथ को धारण कर भगवान सीताराम राम, लक्ष्मण ,सीता, हनुमान, विराजमान कर सजाया गया ।जिसमें सभी कस्बा वासियों का सहयोग रहा इसमें आम जनता को यात्रा को एक डोरी से खींचने के लिए भगवान सीताराम जी पुरानी परंपरा के मानते हुए रथ यात्रा आषाढ शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन निकल गई इस दिन भगवान सीताराम जी महाराज यात्रा में विराजमान होकर कस्बा वैर में भ्रमण करने के लिए निकले ,इसके दर्शन एवं स्वागत के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाजारों में निजी स्थान पर जगह-जगह प्रसादी आरती पूजा अर्चना की प्रसादी चढ़ाते हुए बहुत से नागरिकों ने चराने पैर चलते रथ यात्रा को खींचते हुए बाजार में जगह आमरस, जलपान, शरबत नींबू शिकंजी, बूआ ,सब्जी ,केल सूजी का हलवा आइसक्रीम, आदि की व्यवस्थाएं जनता द्वारा पहले से भी काफी अच्छी और अधिक मिली इस दिन सीताराम जी के मंदिर के पास बाहर की दुकान मेले की में लगा करती थी इस वर्ष एक भी दुकान मेले के रूप में नहीं लगी। पहले जमाने में फुलवारी एवं तालाब में रथ यात्रा का प्रसिद्ध मेला भी लगता था ।इस समय नहीं लगता इसलिए यह जो धार्मिक कार्यक्रम है मेले हैं भगवान सीताराम जी की यात्रा मंदिर से गोपाल जी के मंदिर पुराना थाना में बाजार अनाज मंडी कोलीवाड़ा बयान गेट विचपूरी पट्टी होते हुए नया बस स्टैंड गेट स्थानीय सीताराम जी के मंदिर पर पुनः प्रस्थान किया ।