बड़लियास थाना क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय, एक ही रात में तीन गांवों में भगवान के घर चोरी, चारभुजा व माताजी मंदिर से दानपात्र तोड़ा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चोर गिरोह सक्रिय हो गया जहां शुक्रवार रात्रि को चोरों ने तीन अलग-अलग गांवों में तीन मंदिरों को अपना निशाना बनाते हुए दो मंदिर से दानपात्र तोड़कर राशि को चुरा कर ले गए, इसके बाद अब आमजन में चर्चा है कि चोर भगवान को ही नहीं छोड़ रहे तो आमजन कहां सुरक्षित होगा, वहीं ग्रामीण पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, सुचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार मध्यरात्रि को अज्ञात चोर सवाईपुर में बड़े चारभुजा नाथ मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसें, इसके बाद निज मंदिर का दरवाजा खोलकर तलाशी की, लेकिन यहां कुछ नही मिला तो इसके बाद बाहर बरामदे में रखे दानपात्र के ताले व लॉक को तोड़कर दानपात्र से राशि को चुरा लिया, इतना ही नहीं चोर वहा रखी ढ़ोलक को भी अपने साथ ले गए । चोरी की घटना का पता सुबह पुजारी को लगा । चोरी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मंदिर पर लोगों की भीड़ लगने लगी, सुचना पर सवाईपुर चौकी कांस्टेबल संदीप कुमार व श्रवण कुमार मौके पर पहुंची और खोजबीन कर आसपास लगे कैमरे चैक कर रही । इससे दो-तीन साल पूर्व भी चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया था, तब आभूषण व दानपात्र को ही लगे गये । वही दूसरी ओर क्षेत्र के आकोला गांव में नार सिह माताजी जी मंदिर पर लगी दानपेटी को चोर तोड़कर उसमें रखी नगदी को चुराकर ले गए । क्षेत्र के ही चांदगढ़ गांव में स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया, लेकिन यहां चोरों को कुछ नहीं मिला, यहां चोरों ने एक साल पहले भी मंदिर के शिखर से स्वर्ण कलश को चुरा लिया था । पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ।।