विप्र सेना राजस्थान में अनूज शर्मा को जयपुर शहर युवा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

स्मार्ट हलचल|सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री अनूज शर्मा को विप्र सेना राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ का जयपुर शहर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति एवं अनुशंसा के पश्चात की गई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री शर्मा के नेतृत्व में जयपुर शहर में संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी तथा समाज हित के कार्यों को गति मिलेगी।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, विप्र सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री अनूज शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई है।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अनूज शर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नवनियुक्त जिला संयोजक अनूज शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को एकजुट कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस नियुक्ति पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों, संगठन पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने श्री अनूज शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।