दिनेश साहू आसींद
आसींद। स्मार्ट हलचल|बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के नवनिर्वाचित सदस्य नीरज गुर्जर के निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार आसींद आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।आसींद पहुंचने पर नीरज गुर्जर सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज मंदिर पहुंचे। जहाँ उन्होंने भगवान श्री देवनारायण के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर उन्होंने सवाई भोज मंदिर के महंत सुरेशदास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
बार एसोसिएशन आसींद ने कोर्ट परिसर में किया अभिनंदन
इसके पश्चात बार एसोसिएशन आसींद द्वारा न्यायालय परिसर में एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और न्यायधीशों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
अधिवक्ताओं का मान: स्थानीय वक्ताओं ने कहा कि नीरज गुर्जर का बार काउंसिल में चुनकर आना पूरे क्षेत्र के विधि जगत के लिए गौरव की बात है।
गुर्जर का आभार: इस मौके पर नवनिर्वाचित सदस्य नीरज गुर्जर ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“अधिवक्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। वकीलों के हितों, कोर्ट परिसर की समस्याओं के समाधान और युवा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए मैं बार काउंसिल में प्रमुखता से आवाज उठाऊँगा।”
इस दौरान बार एसोसिएशन आसींद के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता,उपस्थित रहे।
