मंगरोप@मुकेश खटीक।ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आमा शाखा डाकघर में डाक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आधार और डाक बचत योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर के दौरान आधार नामांकन,आधार अपडेट तथा पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (POSB) के नए खाते खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।पूरे आयोजन के दौरान करीब 60 ग्रामीणों को आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा का लाभ मिला,जबकि 56 नए POSB खाते खोलकर लोगों को डाक विभाग की बचत योजनाओं से जोड़ा गया।डाक विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को डाक बचत योजनाओं,सुरक्षित निवेश,आधार संबंधी सेवाओं तथा अन्य डाक सुविधाओं की जानकारी भी दी।शिविर में पहुंचे लोगों ने एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं मिलने पर संतोष व्यक्त किया।शिविर में डाक अधीक्षक बनवारी लाल उपाध्याय, आधार ऑपरेटर सुनील सालवी,शाखा डाकपाल प्रिया वैष्णव,बीपीएम मुकेश नाथ,बंसीलाल रेगर,लक्ष्मी शर्मा,आकांक्षा डीडवानिया सहित डाक विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाना,लोगों को डिजिटल और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना तथा आधार संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दौड़-भाग से राहत दिलाना है।ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
