लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनुशंसा पर बून्दी में 16 नई सड़कों के लिए 23 करोड़ 15 लाख स्वीकृत

बूंदी- स्मार्ट हलचल|लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनुशंसा पर राज्य बजट घोषणा के अंतर्गत कोटा-बून्दी लोकसभा क्षेत्र में 50 नवीन सड़क निर्माण कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में बून्दी विधानसभा क्षेत्र में 9 सड़कों के निर्माण के लिए 13.64 करोड़ रुपए तथा केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 7 सड़कों के लिए 9.51 करोड़ रुपए सहित कुल 23.15 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है।

नवीन सड़कों की स्वीकृति जारी होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार प्रकट करते हुए किसान मोर्चा जिला महामंत्री मुरली मनोहर नागर ने कहा कि नवीन सड़कों के निर्माण से जहां ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी वहीं यह नई सड़कें क्षेत्र के विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

जानकारी के अनुसार बून्दी विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत प्रमुख कार्यों में जखाना पुलिया से भाटों का खेड़ा, जालेड़ा रोड से बम्बोरी रोड, बरूंधन बायपास निर्माण (एसएच-115 से नमाना रोड), बक्षपुरा फाटक से बाजड़ नहर एमडीआर-355, लोहली से मालियों की बाड़ी, मंगाल से तीखाबरड़ा-भलसवां, बिजाड़ी रोड से डोपरिया, ठीकरियाकलां रोड से विकास नगर तथा ग्राम बम्बोरी में
हनुमान मंदिर से रायथल रोड तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में हस्तिनापुर से इन्द्रपुरिया, जगन्नाथपुरा से मोरखुन्दना, बाबई से कैलाशपुरी, बिशनपुरा से इन्द्रगढ़-उनियारा रोड, लेसरदा रोड से बंजारों की झोपडया, बाझडली स्कूल से महादेव मंदिर तथा कोटड़ी से बाबा छप्पन जी महाराज तक सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।