कृषि मंडी निवाई पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों की शांति-सद्भावना बैठक

भरत देवड़वाल

*साइबर फ्रॉड और नशे खिलाफ टोंक एसपी की चेतावनी की कड़ी चैतावनी*

निवाई-टोंक। स्मार्ट हलचल|निवाई स्थानीय कृषि मंडी परिसर में कानून-व्यवस्था और व्यापारिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापारियों स्थानीय लोगों के साथ शांति-सद्भावना बैठक आयोजित की गई। बैठक रविवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में संपन्न हुई।बैठक में टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन लाल मीणा, पुलिस उपअधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा, थानाधिकारी घासीराम और मंडी सचिव कमल किशोर सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस सद्भावना बैठक में कहीं निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई

*1. व्यापार में सतर्कता बरतें*
पुलिस अधीक्षक आईपीएस रोशन मीना ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लेन-देन में पूरी सावधानी रखें। अनजान व्यक्तियों या बिना पूरी पड़ताल के बड़ी डील और उधार से बचें, ताकि धोखाधड़ी का शिकार न हों।

*2. साइबर फ्रॉड से बचाव*
पुलिस ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर व्यापारियों को अलर्ट किया। कहा गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, बैंक डिटेल्स, OTP या पासवर्ड किसी से साझा न करें और ऑनलाइन भुगतान करते समय विशेष सावधानी बरतें।

*3. चोरी रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम*

मंडी में आने वाले माल और नकदी की सुरक्षा के लिए व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए।

*4. नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस*
बैठक में स्मैक और अन्य नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार और सेवन में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी।

*अपराधों से बचाव के लिए आमजन की सजगता सबसे जरूरी है- एसपी रोशन मीणा*

पुलिस अधीक्षक रोशन लाल मीणा ने कहा,
_”मंडी का व्यापारिक माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे यह हमारी प्राथमिकता है। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है, लेकिन अपराधों से बचाव के लिए आमजन की सजगता सबसे जरूरी है।”_

उन्होंने जानकारी दी कि मंडी में जल्द पुलिस चौकी की स्थापना के लिए फाइल पुलिस हेडक्वार्टर भेज दी गई है। साथ ही शहर में हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर भी कार्रवाई चल रही है।

व्यापारियों ने रखा पक्ष
मंडी सचिव कमल किशोर सोनी ने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने और मंडी के नियमों का पालन कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की।
बैठक के अंत में व्यापारियों स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस पर अधिकारियों ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में व्यापार मंडल से ताराचंद बोहरा, मिल एसोसिएशन अध्यक्ष पारस पहाड़ी, पिंटू पारीक, दीपक गुप्ता, पदम चंद जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद रहे।