दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|अच्छी बारिश की मनोकामना को लेकर उत्तमशिखरेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तगणों एवं पुजारीयों द्वारा सहस्त्रधारा अभिषेक एवं हवन किया गया |पंडित अर्जुन शर्मा ने बताया कि लगभग दो सप्ताह से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान एवं आम जन चिंतित है इसी को लेकर आज महादेव मंदिर परिसर में सहस्त्रधारा अभिषेक एवं हवन का आयोजन करते हुए क्षेत्र की खुशहाली एवं अच्छी बारिश की कामना की|
इस दौरान पडित अर्जुन, कुलदीप,दिपक,पकज आदि उपस्थित रहे |
