गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई, बिना नंबर के वाहनों को किया जब्त
पीपलू (टोंक), स्मार्ट हलचल। टोंक जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपलू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 टन अवैध बजरी से भरे दो बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं वृत्ताधिकारी रामअवतार (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी रवीश सामरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई मांसी नदी क्षेत्र स्थित नाथड़ी-डिग्गी रोड पर की गई, जहां करीब 8 टन अवैध बजरी से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। इसके बाद दूसरी कार्रवाई गहलोद-नाथड़ी रोड पर ढूंढिया रफटा के पास की गई, जहां एक अन्य बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी करीब 8 टन अवैध बजरी जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन एवं बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
