अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल|भारतीय जैन संघटना के प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण कुमार दुग्गड़ एवं प्रांतीय सचिव आशीष मेहता अल्प प्रवास पर बिजयनगर पहुंचे। होटल स्काइडेक में संघटना के अध्यक्ष सम्पतलाल कांठेड़ एवं सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
बैठक में श्रवण कुमार दुग्गड़ ने भारतीय जैन संघटना द्वारा पिछले 40 वर्षों से सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने समाज की वैवाहिक, पारिवारिक एवं पीढ़ियों के बीच बढ़ती संवादहीनता जैसी समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए ‘दस्तक’ (दस कलमी कार्यक्रम) की जानकारी दी।
इसमें सामाजिक संवाद, विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं अभिभावकों के लिए कार्यशालाएं, बायोडाटा बैंक, विवाह पूर्व एवं पश्चात काउंसलिंग, पारिवारिक संवाद, सामाजिक समाधान मंच, ‘हमसफर दोबारा’ पुनर्विवाह कार्यक्रम तथा उच्च शिक्षित युवक-युवतियों के लिए ‘Vivah Verse’ मोबाइल एप शामिल हैं।
प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर बिजयनगर चैप्टर अध्यक्ष सम्पतलाल कांठेड़ ने आगामी माह में ‘हमसफर दोबारा’ विशेष पुनर्विवाह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर संघटना के कोषाध्यक्ष भागचन्द नाबेड़ा, उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र भंसाली, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार तलेसरा एवं अभय कुमार सांखला, तथा सदस्य महेंद्र कुमार बोरदिया, महेंद्र कुमार गोधा, भंवर लाल कावड़िया, पुखराज सिंघवी, अरविन्द कुमार लोढ़ा, अमित कुमार अब्बानी, अरिहन्त बम्ब एवं अशोक नाबेड़ा उपस्थित रहे। संघटना के सचिव नौरतमल भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
