मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर सिटी के तत्वावधान में रविवार सुबह दशहरा मैदान स्थित हीरालाल मोक्षधाम में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मोक्षधाम परिसर से खरपतवार, प्लास्टिक थैलियों एवं अन्य कचरे की सफाई कर उसका निस्तारण किया। यह कार्य शाखा के स्थायी प्रकल्प के तहत मोक्षधाम प्रभारी लक्ष्मी कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिससे परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
इस दौरान परिषद् की प्रेरणा से भामाशाह रामबाबू गुप्ता त्रिवेणी वनस्पति प्रोडक्ट्स, रीको द्वारा मोक्षधाम में दाह संस्कार हेतु 36 बाई 60 फीट के टीन शेडयुक्त चबूतरे के निर्माण कार्य का भी सदस्यों ने अवलोकन किया।
कार्यक्रम में शाखा संरक्षक अशोक कुमार बंसल एवं राजेंद्र कुमार खारवाल, अध्यक्ष रमेशचंद पट्टीवाले, सचिव नरेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार रावत, शाखा समन्वयक शिवनारायण गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र मंगल, अश्विनी गुलाटी, अनिल खंडेलवाल एस.के., देवेंद्र आर्य, राजेश कुमार गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता कुनकटा वाले तथा विशेष आमंत्रित रामबाबू गुप्ता और नरदेव गुप्ता नरसीजी उपस्थित रहे।
