गंगापुर में देवनारायण भगवान के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|पुराना थाना, मंगरी में एक शाम ढाबा के बावजी देवनारायण भगवान के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तजनों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की स्तुति की और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।आयोजक शोभा लाल रतन लाल जीनगर ने बताया कि यह संध्या भगवान देवनारायण की भक्ति और लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। प्रसिद्ध भजन कलाकार शोभालाल रेवाड़ा ने मधुर स्वरों में भजन प्रस्तुत किए, जिनमें गोपीचंद धरले भगवा वेश साडु माता, देवनारायण भगवान की कथा, निर्गुनी भजन जैसे ‘राम राज में दूध मिलियो, कृष्ण राज में घी’, ‘इन कलयुग में दारू मिलियो वीरा सोच समझ कर पी’, ‘रोज रोज का ओल्मा क्यों ल्यावे म्हारा कानुडा’, ‘ये तन विष की वेल है’, ‘सतगुरु अमृत खान शीश दिया सतगुरु मिले तो भी सस्ता जान’, महादेव के भजन तथा अन्य लोकप्रिय भजन शामिल थे।भजन सुनते ही मौजूद भक्तों, महिलाओं और पुरुषों में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने थिरकते हुए नाच-गाने का भरपूर आनंद लिया और भगवान के नाम में डूब गए।कार्यक्रम में बावजी के पुजारी, पीरू लाल, लेहरु लाल, रतन लाल गाडरी, बगतु, मांगी लाल, रुगनाथ भोपा जी, रोशन लाल, रामनारायण चंदेल, लोक अभियोजक दिनेश बाफना,पुष्पेंद्र सिंह राणावत,अमित तिवारी, गौभक्त सुनील सिंह,
श्यामलाल जाट,किशन लाल जीनगर,चांदमल जीनगर , पारस मल,पवन सोनी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।