जल सेवकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त सदस्यों का हुआ सम्मान,
* *108 दीपों से भगवान महावीर स्वामी की आराधना*
गंगापुर सिटी, मदन मोहन गर्ग।
स्मार्ट हलचल|दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी द्वारा गत ढाई माह से रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए संचालित निःशुल्क जल सेवा के समापन अवसर पर रविवार को दिगंबर जैन मंदिर, नसियां जी में “जल सेवक मिलन समारोह” एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर , मंगलाचरण एवं णमोकार मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर जल सेवा अभियान में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले जल सेवकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले सदस्यों का तिलक, दुपट्टा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र जैन पांड्या एवं दीपेंद्र जैन पाटनी ने बताया कि समारोह में श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन परिसर में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा स्थापना में विशेष योगदान देने वाले रेलवे के एक्सईएन अनिल कुमार जैन का सम्मान किया गया। साथ ही होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले डॉ. मानव जैन, मुख्य अतिथि वर्धमान हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज जैन एवं डॉ. सुलेखा जैन, तथा विशिष्ट अतिथि दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल का अभिनंदन किया गया।
समारोह में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए श्र
प्रवीण कुमार जैन (सहायक मंडल अभियंता, रेलवे) का सम्मान किया गया। साथ ही आगामी 31 जुलाई को रेल सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ‘नृपत्या’ का भी भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।
संयोजक मंडल के सदस्य जगदीश जैन एवं अरविंद जैन गोधा ने बताया कि ग्रुप द्वारा नसियां जी परिसर में पिछले 15 वर्षों से संचालित पक्षियों की चुग्गा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा इसके संचालन हेतु सदस्यों ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
अशोक जैन पांड्या के नेतृत्व में आयोजित सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नसियां जी परिसर में 108 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मनोज जैन एवं डॉ. सुलेखा जैन, तथा विशिष्ट अतिथि प्रवीण जैन गंगवाल ने ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
ग्रुप के सचिव महेश जैन ने संस्था की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष नरेंद्र जैन ‘नृपत्या’ ने सभी जल सेवकों, सहयोगी सदस्यों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए निःशुल्क जल सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आरपीएफ थाना प्रभारी अशोक कुमार मीणा एवं उनकी टीम को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
जल सेवकों के सम्मान समारोह में सबसे वरिष्ठ जल सेवक एवं शहर के वरिष्ठ समाजसेवी, दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश जैन पांड्या का भी विशेष अभिनंदन किया गया।
समारोह में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान प्राप्त करने पर के.के. जैन एवं मोनिका जैन का अभिनंदन किया गया। साथ ही निवर्तमान समिति के के.के. जैन, मोनिका जैन, अभिनंदन जैन तथा धर्मेंद्र–निशा जैन पांड्या को वर्ष 2024-25 में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए प्राप्त राष्ट्रीय सम्मान पर भी सम्मानित किया गया। वात्सल्य भोजन के बाद नसिया जी जिनालय में जिनेंद्र भगवान की 108 दीपको से बड़े भक्ति भाव के साथ आरती की गई।
कार्यक्रम का संचालन निशा जैन पांड्या, शिल्पी जैन गोधा, नीरू जैन पाटनी, मधु जैन एवं चंद्रेश जैन ने किया।
इस अवसर पर रमेश जैन, प्रवीण जैन, अनिल जैन, डॉ. मानव जैन, नरेंद्र जैन (कर्मचारी कॉलोनी), योगेंद्र जैन, राजेंद्र गंगवाल, निलेश जैन, मंगल जैन, मनोज मुकुल जैन, सुभाष जैन सोगानी, राकेश जैन, सुमित प्रकाश जैन, ज्ञानेंद्र जैन, वीरेंद्र आर्य, विनोद खंडेलवाल, सुनील गोयल, सोनू डंगायच, नीता जैन, नीरा जैन, लक्ष्मी जैन, अलका जैन, सुनीता जैन, ममता जैन, अंजू शाह, पिंकी जैन, संगीता जैन, सोनिया जैन, प्रीति सोनी, मंजू जैन, माया जैन, दीप्ति जैन, रेनू आर्य, पूजा खंडेलवाल, कुसुम गोयल, अंगूरी देवी, महिला प्रभारी मोनिका जैन सहित ग्रुप के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में जल सेवक उपस्थित रहे।
