एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की संयुक्त जनजागरुकता अभियान

(रमेश चंद डाड)

आकोला | स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ एसडीआरएफ की ई 05 एवं सिविल डिफेंस के द्वारा जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गोवटा बांध पर मछुआरों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जैसे सीपीआर (CPR) देने की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार (First Aid) की मूलभूत जानकारी, पानी में डूबते व्यक्ति को लाईफ जैकेट/लाईफ बाय, घरेलू संसाधन जैसे पानी की बोतल, बम्बू, प्लास्टिक पीपी इत्यादि से सुरक्षित बचाने के तरीके, चोट लगने पर ब्लड रोकने से सम्बंधित तरीके तथा खुले बोरवेल से होने वाले खतरों तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी दी।
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जन जागरूकता अभियान के तहत जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।