45 वार्डों में कांग्रेस ने किया संगठनात्मक विस्तार, वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

उदयलाल आंजना के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस का बड़ा कदम, वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की कवायद तेज*

निंबाहेड़ा, 20 जुलाई, (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर परिषद क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों से संगठन को नई मजबूती मिलने के साथ ही कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में गति मिलेगी।

नगर कांग्रेस कमेटी निंबाहेड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मार्गदर्शन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला कांग्रेस प्रभारी हगामीलाल मेवाड़ा, सह प्रभारी हेटूराम मीणा तथा निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा प्रभारी राजसिंह झाला की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने बताया कि नव नियुक्त वार्ड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान,जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और आमजन के साथ संगठन का सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

*वार्डवार नियुक्त अध्यक्ष*
वार्ड-1 लखन शर्मा (अहीरपुरा), वार्ड-2 रतनलाल अग्रवाल (अटल नगर), वार्ड-3 मांगीलाल किर (साकरिया), वार्ड-4 अनिल कुमावत (रानीखेड़ा), वार्ड-5 राजमल सेन (रानीखेड़ा), वार्ड-6 देवीलाल गायरी (मुंडड़ा), वार्ड-7 घीसालाल पूर्बिया (चांदखेड़ा), वार्ड-8 कालू किर (कल्याणपुरा), वार्ड-9 भेरूलाल मेघवाल (कासौद), वार्ड-10 मोहम्मद हसन खान (कच्ची बस्ती एनीकट कॉलोनी)।

इस क्रम में वार्ड-11 शाहिदा खान (कच्ची बस्ती), वार्ड-12 अमित शर्मा (राजमाता सिंधिया पार्क के सामने), वार्ड-13 अरविंद गोयल (निवेदिता कॉलोनी), वार्ड-14 हजारीलाल मेघवाल (रत्न राज कॉलोनी), वार्ड-15 जगदीश जीनगर (सविता कॉलोनी), वार्ड-16 गोविंद गग्गड (आदर्श कॉलोनी), वार्ड-17 एडवोकेट परमवीर सिंह (आदर्श कॉलोनी), वार्ड-18 ललित सिंह (आदर्श कॉलोनी), वार्ड-19 साबिर अली (इशक्काबाद), वार्ड-20 मोहनलाल बैरवा (नाकौड़ा नगर)।

वार्ड-21 शाहिद खान (हुडको कॉलोनी), वार्ड-22 बंशीलाल कुमावत (कर्मचारी कॉलोनी), वार्ड-23 मुर्तजा अली (मेवाती मोहल्ला), वार्ड-24 शरीफुद्दीन मंसूरी (नूर कॉलोनी), वार्ड-25 अहमद नूर मुल्तानी (मेवाती मोहल्ला), वार्ड-26 राकेश राजोरा (तेली) ( डांक बंगला रोड), वार्ड-27 रोहित जाजू (माहेश्वरी मोहल्ला), वार्ड-28 कमलेश वडारा (नया बाजार), वार्ड-29 सैय्यद रोशन अली (नया बाजार), वार्ड-30 लक्ष्मीलाल गवारिया (गवारिया मोहल्ला)।

वार्ड-31 अजीत डागा (वर्धमान चौक), वार्ड-32 भगवतीलाल कुमावत (श्रीराम कॉलोनी), वार्ड-33 शैलेन्द्र लोढ़ा (केशव नगर), वार्ड-34 प्रकाश जाट (जाटों का मोहल्ला), वार्ड-35 सुरेश आचार्य (इंदिरा कॉलोनी), वार्ड-36 शब्बीर बोहरा (सिरोहिया गली), वार्ड-37 जमनालाल लोहार (आजाद चौक), वार्ड-38 मनीष जैन (मोती बाजार), वार्ड-39 अमजद पठान (जावद दरवाजा), वार्ड-40 राजकुमार वच्चानी (सिंधी कॉलोनी)।

वार्ड-41 संजय भाम्बी (पेच का पुरा), वार्ड-42 मोहम्मद रमीज खान (शास्त्री कॉलोनी), वार्ड-43 राजकुमार सिंघवी (आर.एम. कॉलोनी), वार्ड-44 भरत शर्मा (कैलाश नगर-2) तथा वार्ड-45 गोपाल बंजारा (बंजारा बस्ती) को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

*कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती*
नगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी वार्ड अध्यक्ष पार्टी संगठन और आमजन के बीच मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे। इन नियुक्तियों से वार्ड स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों में तेजी आएगी तथा संगठन की पहुंच प्रत्येक बूथ और परिवार तक सुनिश्चित होगी। नव नियुक्त अध्यक्षों से पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।