गंगापुर – पुलिस थाना परिसर में सोमवार को सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने क्षेत्र में नशा सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध आमजन से पुलिस का सहयोग करने, नशा सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। वहीं युवा पढ़ी को नशे की लत से दूर रखने, गंगापुर कस्बे मे यातायात व्यवस्था को सही रखने के लिए आम जनता सहयोग की अपील की। कोई भी अपराध होने पर पुलिस को मामले की जांच करने का समय देने, अपराध के मामले में पुलिस का सहयोग करें। आमजन गंगापुर पुलिस थाने में पहुंचे और अपने क्षेत्र में हो रहे अपराध की गुप्त जानकारी पुलिस को दे। पुलिस द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। पुलिस कर्मचारी की कोई भी शिकायत होने पर आप सीधा थाना प्रभारी से शिकायत करें, उस समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। अपने जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के निम्न नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। कस्बे के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान रात्रि 11 बजे तक बंद करने की अपील की गई। सीएलजी की बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय रूईया, पूर्व पालिका अध्यक्ष चमन सोनी, ओम प्रकाश चंदेल, पूर्व पार्षद फकरू खां पठान, बंसीलाल रेगर, सरपंच प्रतिनिधि जसवंत सिंह, राकेश कुमार शर्मा, रतनलाल गुर्जर, वफ बोर्ड तहसील अध्यक्ष युसुफ मोहम्मद छिपा, सहाड़ा सदर, गंगापुर कस्बे, ढोसर, सहाड़ा, पोटला सहित ग्रामीण क्षेत्र के सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।
