अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|धन्नापीठ तपोस्थली स्थित धुंधलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को आसपास के 12 गांवों के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री धन्ना पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि बाल योगी मुनीश्वर देवाचार्य जी महाराज ने की। इसमें आगामी गुरुपूर्णिमा महोत्सव और कांवड़ यात्रा के सफल संचालन पर चर्चा हुई।महाराज जी ने बताया कि 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री धन्ना जी की पादुका पूजन और व्यास पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल प्रसादी का वितरण भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर धर्मलाभउठाएंगे।
मंदिर कमेटी ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसके सफल संचालन और रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी 30
जुलाई को एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में यात्रा की तिथि तय करने के साथ ही संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ग्रामीणों ने इन आयोजनों को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया है। बैठक में प्रभु लाल गुर्जर (अध्यक्ष), हेमराज सैनी (कोषाध्यक्ष), हेमराज मीणा (सचिव), सुनील मीणा, एडवोकेट राजेश मीणा, हेमराज पुजारी, प्रभु लाल मीणा, रामस्वरूप पटेल, अमोलक गोस्वामी सहित 12 गांवों के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
