बिशनपुरा में 5 वर्षीय बालिका को श्वान ने नोंच-नोंच कर किया गंभीर घायल

बूंदी-स्मार्ट हलचल|जिले में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढता जा रहा है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र में बिशनपुरा गांव का है, जहां आज दोपहर 5 वर्षीय मासूम बच्ची को श्वान ने नोच-नोचकर गंभीर घायल कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे 5 वर्षीय बालिका श्रेया पुत्री ओम प्रकाश मीणा अपनी बड़ी बहन के साथ घर से खेलते हुए खेत पर जा रही थी। इसी दौरान पास में मौजूद आवारा श्वान ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक श्वान उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। घायल अवस्था में बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जन डॉक्टर शुभम व्यास, सर्जन डॉक्टर अमर शर्मा ने तुरंत उसका इलाज प्रारंभ किया। चिकित्सकों ने बताया की श्वान में बच्ची पर इस कदर हमला किया कि उसकी रीड की हड्डी को श्वान खा गया। साथ ही अन्य जगहों पर भी चोट के निशान है।

डॉ. शुभम व्यास ने बताया कि जब बच्ची का पिता उसे चिकित्सालय लाया तो वह बिल्कुल अचेत अवस्था
में थी। उसे सीपीआर देने के बाद इंजेक्शन लगाया गया तब जाकर बच्ची की पल्स चलने लगी बच्ची के गंभीर घाव हैं।
श्वान ने बच्ची की रीड की हड्डी को तोड़ दिया। जिसके चलते कमर के नीचे के हिस्से पर लखवा आ गया। गंभीर घायल अवस्था में बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया पर एंबुलेंस चालक रामराज ने बताया कि घायल बच्ची ने तालेडा के आस पास हिलना-ढुलना बंद कर दिया। बच्ची को कोटा मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहा चिकित्सको ने उसे वेटिलेटर पर ले लिया बच्ची गंभीर घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

वृद्ध महिला को भी बनाया शिकार

वहीं दूसरी ओर नीम का खेड़ा में वृद्ध महिला कैलाशी बाई पर श्वान हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे देशराज जिला अस्पताल लेकर आया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। महिला के दोनों हाथों और गर्दन पर डॉग बाइट से घाव हो गए।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

लोगों का कहना है कि जिले में आवारा श्वानों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई बार प्रशासन को

अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि सीतापुरा स्थित स्कूल, तालेड़ा थाना क्षेत्र के अल्कोदिया गांव में भी पहले डॉग बाइट की घटना हो चुकी है, जिसमें एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई ओर एक की मौत हो गई थी।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लगातार हो रही घटनाओं से शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृनि रोकी जा सके।