सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे ब्यावर के भीम आर्मी कार्यकर्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

अनिल कुमार

ब्यावर/नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|भीम आर्मी चीफ एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के आह्वान पर ब्यावर से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष चिराग मेघवाल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित जनआंदोलन में हिस्सा लिया और हुंकार भरी।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग भी की गई।

पूर्व जिला अध्यक्ष चिराग मेघवाल ने कहा कि देश के युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। भीम आर्मी युवाओं के भविष्य और जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से हमेशा मुखर रहेगी।

इस मौके पर ब्यावर से शशिकांत, आदित्य भारती, महेंद्र, हरिओम मीणा, दया राम, विशाल कुमार, अनिल साल्वी, सुमित, मोहित सामरिया, हरकेश कुमार और राकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।