दिलखुश मोटीस
सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|सावर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गणपत लाल मीना का पंचायत सहायक शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कालेड़ा कवरजी, घटियाली, चितिवास, कुसायता, सावर सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सहायक शिक्षकों ने गणपत लाल मीणा का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान गणपत लाल मीणा ने सभी पंचायत सहायक शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कार्यालय से संबंधित उनके सभी कार्यों का समय पर एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने भी बेहतर समन्वय और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
