अधिकारी की कुर्सी पर माँ को बैठाकर जताया सम्मान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
झालावाड़ :स्मार्ट हलचल|पिड़ावा के उपखंड अधिकारी (आरएएस) दिनेश बालोत की एक भावुक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। तस्वीर में वे अपनी माँ को कार्यालय लाकर अपनी अधिकारी वाली कुर्सी पर बैठाते नजर आ रहे हैं। इस भावनात्मक पल को लोगों ने माँ के त्याग, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक बताया है।दिनेश बालोत ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि कोई पद या पहचान नहीं, बल्कि वह पल है, जब माता-पिता अपने बच्चे की सफलता पर गर्व महसूस करें। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे सराह रहे हैं।
संघर्षों के बीच पूरी हुई माँ की उम्मीद
बताया जाता है कि दिनेश बालोत का बचपन आर्थिक अभावों में बीता। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी माँ ने कभी बेटे की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने कदम पर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्षों की मेहनत और लगन के बाद दिनेश बालोत का राजस्थान प्रशासनिक सेवा
(आरएएस) में चयन हुआ।
सफलता का सबसे भावुक पल
आरएएस अधिकारी बनने के बाद जब दिनेश बालोत अपनी माँ को कार्यालय लेकर पहुंचे और उन्हें है।
अपनी कुर्सी पर बैठाया तो यह पल उनके परिवार के लिए बेहद भावुक बन गया। तस्वीर में माँ के चेहरे पर गर्व और आंखों में छलकती खुशी लोगों को भावुक कर रही है। सोशल मीडिया पर इसे मातृ सम्मान का सशक्त संदेश बताया जा रहा है।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को केवल एक भावुक क्षण नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऊँचे पद और सफलता हासिल करने के बाद भी माता-पिता के संघर्ष, त्याग और संस्कारों को याद रखना ही सच्ची सफलता है। कि हर उपलब्धि के पीछे माता-पिता का समर्पण, आशीर्वाद और विश्वास सबसे बड़ी शक्ति होती है!
