भीलवाड़ा । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाडा सचिव रश्मि आर्य ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, पालडी का आकस्मिक निरीक्षण किया । अधीक्षक धर्मराज प्रतिहार से किशोरो के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं , भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई । निरीक्षण में साफ सफाई,भोजन आहार की व्यवस्थता,चिकित्सा सुविधा, बालगृह का वातावरण एवं वंहा किशोरो के रखने की व्यवस्थता व बालको के हितो की रक्षा आदि को देखा गया । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने परिसर में साफ सफाई रखने एव अन्य आवश्यक निर्देश संबधित अधिकारी को दिए । वक्त निरीक्षण जे.जे.बी न्यायिक अधिकारी विभा आर्य भी उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान राजकीय शिशु गृह, भीलवाड़ा में आयोजित जिला दत्तक ग्रहण समिति की बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा न्यायाधीश रश्मि आर्या की गरिमामयी उपस्थिति में नवजात परित्यक्त शिशु ‘तेजस्व’ को भावी दत्तक माता-पिता को प्री-अडॉप्शन फॉस्टर केयर में दिया गया ।
