कई रिमझिम तो कई झमाझम बारिश, फसलों को मिला जीवनदान

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों में बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चला, वही बड़लियास क्षेत्र में दोपहर को झमाझम बारिश का दौर चला । ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर चला, लेकिन किसानों को तेज बारिश का इंतजार रहा । दुसरी ओर बड़लियास क्षेत्र में दोपहर तीन बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, 15-20 तक झमाझम बारिश चली, जिससे गांव की गलियों व सड़कों पर पानी बहने लगा । शाम तक भी रिमझिम बारिश का दौर चला ।।