सुरेश चंद्र मेघवंशी
मांडल । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा देहात के अध्यक्ष रामलाल जाट के आह्वान पर बुधवार को मांडल तहसील कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक की घटनाओं की पूरी जिम्मेदारी सरकार तय करे तथा ऐसा सख्त कानून बनाया जाए, जिससे दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। साथ ही पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था भी की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से मुक्त करने, छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने तथा छात्रों से सार्वजनिक माफी की मांग की।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका ,नारायण बिरला, जगदीश चौधरी, लक्ष्मीलाल बिरला, सत्यनारायण मंडोरा, घनश्याम जोशी, प्रकाश गुर्जर, अनवर अंसारी, सुरेश पारीक, महावीर वैष्णव, रतनलाल बेरवा, सुमित बेरवा, जैनुअल शेख, रतनजी सालवी, सत्यनारायण मूंदड़ा, सूर्यप्रकाश सारस्वत, राजेंद्र सारस्वत, लादूलाल गाडरी, मुकेश सुथार, प्रेम चोपड़ा, कालू जाट, राजू जाट, नारायण कुमार, गोपाल गाडरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
