झमाझम बारिश से कस्बे में रिकॉर्ड ढाई इंच बरसात दर्ज, सड़क मार्ग हुए लबालब, खेतों में भरा पनी

गंगापुर – लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मानसून ने गंगापुर उपखंड में जोरदार दस्तक दी है। मंगलवार देर रत्रि 3:00 बजे से शुरू हआ झमाझम बारिश का दौर जो अगले दिन भर चलता रहा। सायं तक 62 मिली मीटर रिकॉर्ड बरसात गंगापुर कस्बे में दर्ज की गई।
कस्बेवासियों को भीषण उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और मौसम खुशनुमा हो गया। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से कस्बे में सड़क मार्गों पर पानी भर गया जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कृषि मंडी रोड पर पानी भर जाने के कारण 2 घंटे तक वाहनों की निकासी नहीं हो सकी। वही झमाझम बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया, किसानों के द्वारा बोई हुई फसलों को जीवन दान मिल गया। वहीं झमाझ हुई क्षेत्र में बरसात के कारण किसानों के चेहरे खिल उठे।

दिनभर बरसात के कारण दुकानों पर हुई जोरदार बक्री
दिन भर बरसात के चलते कस्बे के बाजारों में तिरपाल, रेनकोट, छाते और बरसाती सामान बेचने वाली दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली।