एक रात में चोरों ने दो जगह बोला धावा, भगवान भी नहीं बच पाए

लाखेरी – स्मार्ट हलचल|कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर रात पुलिस थाने के समीप सालमदरा मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर लगी अस्थाई दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर दुकान से गुटखा, पेट्रोल, सहित अनेक हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब मालिक दुकान पर गया तब चोरी का पता चला, और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

*बालाजी मंदिर दानपेटी से हजारों रुपए ले गए चोर*

कस्बे के लाल पुलिया स्थित बालाजी मंदिर से रात को चोर दानपेटी से पैसे लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर ने नकाब पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसका वहां लगें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पहले भी इस मंदिर पर चोरियां हो चुकी है। मंदिर पर हुई चोरी से श्रृद्धालुओं में रोष व्याप्त है। श्रृद्धालुओं का कहना है कि मुख्य मार्ग पर मंदिर है, फिर भी चोर ने बेखोफ चोरी की वारदात कर दी, एक ही दिन में दो जगह चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहीं हैं। पहले भी कई चोरियां हो चुकी उनका भी कोई खुलासा नहीं हुआ। लगातार हो रही चोरियों से आमजन में डर का माहौल है। आमजन का कहना है कि पुलिस प्रशासन गस्त एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाया जाए।