काछोला 23 जुलाई -स्मार्ट हलचल|काछोला थाना परिसर में मंगलवार को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसहभागिता को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीआई काछोला थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने की।बैठक में पुलिस मित्र, शांति समिति, व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्य, क्षेत्र के नागरिक एवं पुलिस स्टाफ ने भाग लिया।थाना प्रभारी शर्मा ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या अन्य व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। थाना अधिकारी शर्मा ने सीएलजी सदस्यों को पुलिस की “आंखें’ बताते हुए कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा अपराधों को बढ़ावा देता है, इसलिए अभिभावक और समाज इस दिशा में विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा चोरी, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी,महिलाओं के संबंधित होने वाली आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधी को किसी भी हद तक नहीं बख्शा जाएगा,इसको लेकर विद्यालयों जाकर थाना प्रभारी बालिकाओं से चर्चा करेंगे।
बैठक में यातायात नियमों की पालना पर भी जोर दिया गया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा कार चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी, संदीप सोनी, डॉ एन के सोनी,सत्य नारायण बलाई, लादू लाल धाकड़,हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी,वासुदेव पालीवाल,गोपाल मालू,योगेश मालू ,हाजी मोहम्मद शाबीर रंगरेज,गोपेश कुमार,नेतराम,जैतराम सहित आदि उपस्थित थे।
