शोभायात्रा में जेब काटने वाला शातिर जेब कतरा गिरफ्तार

भीलवाड़ा। 19 जुलाई 2026 को माणिक्यनगर केशव कुंज पार्क वाली गली), थाना भीमगंज में श्री रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामीजी श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज की शोभायात्रा/पदरावनी का कार्यक्रम था । इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकाली गई आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।
प्रार्थी प्राचीर समदानी उम्र 40 वर्ष ने इस संबंध में भीमगंज थाने में मामला दर्ज करवाया था । शातिर आरोपी ने प्रार्थी प्राचीर समदानी, प्रहलादराय समदानी, मनीष समदानी ओर मनीष कोगटा की जेब काटी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी रामसिंह निवासी कनेछनकलां को गिरफ्तार कर लिया । यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (IPS) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य (RPS) के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनिल चौधरी (पु.नि.) के नेतृत्व में की गई। टीम में सुनिल चौधरी थानाधिकारी, राजू गिरी (स.उ.नि.), उमराव (हैड कॉन्स्टेबल – विशेष योगदान), राजेश (कांस्टेबल – विशेष योगदान), सौरभ ( कॉन्टेबल – विशेष योगदान), भागचंद ओर पुरण शामिल थे ।