भीलवाड़ा । फूलियाकलां थाना पुलिस जिला भीलवाड़ा द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया ।जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशानुसार ओर अंजुम कायम (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाहपुरा) एवं ओमप्रकाश विश्नोई (वृत्ताधिकारी, वृत्त शाहपुरा),
दिनेश कुमार (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी फूलियाकलां के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया । पुलिस ने बताया शुक्रवार सुबह हेड कांस्टेबल संदीप कुमार मय जाब्ता गश्त के दौरान रलायता व धनोप होते हुए सांगरिया पहुंचे। बीट क्षेत्र में पहले से गश्त कर रहे कांस्टेबल भवानी प्रताप ने सूचना दी कि बावड़ी पानी की टंकी के पास अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा है। पुलिस टीम को आता देख ट्रैक्टर का चालक/मालिक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने 4 टन बजरी और ट्रेक्टर को जप्त कर लिया साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
