गंगापुर – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहाड़ा द्वारा गुरुवार को नीट पेपर लीक प्रकरण और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के बस स्टैंड से उपखंड कार्यालय तक एक रैली निकाली, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए युवाओं के अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाते दिखे।
उपखंड कार्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।
इस दौरान विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी,
पीसीसी सदस्य चेतन प्रकाश डीडवानिया, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश तेली, विष्णु कुमार सुवालका, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय हिरण, पूर्व पार्षद राकेश व्यास, मुकेश चंदेल, प्रहलाद सुथार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शंकरलाल जाट, रतनलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
