लगातार बारिश से ईसरदा डैम लबालब होने की ओर, पानी की आवक तेज

गुरुवार शाम 5:45 बजे जलस्तर 252.38 आरएल मीटर दर्ज-कैचमेंट क्षेत्र में बारिश से लगातार बढ़ रहा जलभराव

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|जिले सहित टोंक व उनियारा उपखण्ड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब ईसरदा डैम पर साफ दिखाई देने लगा है। कैचमेंट क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश के चलते डैम में पानी की आवक लगातार बनी हुई है, जिससे जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
गुरुवार शाम 5:45 बजे जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार ईसरदा डैम का जलस्तर 252.38 आरएल मीटर दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती आवक से डैम के जलभराव में पहली बार तेजी आई है, जिससे क्षेत्र के किसानों और आमजन में खुशी का माहौल है। यदि बारिश का यही क्रम जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग डैम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा जलस्तर और पानी की आवक की नियमित निगरानी की जा रही है।