मांडल _सुरेश चन्द्र मेघवंशी । जीवन रक्षक 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए रास्ते में ही एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। गणेशपुरा (मांडल) निवासी निरमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस संख्या RJ-14-PC-7551 से उप जिला अस्पताल मांडल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी भूपेंद्र शर्मा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाते हुए महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इस दौरान एम्बुलेंस पायलट नरेश गर्ग ने भी पूरे समय सहयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
सुरक्षित प्रसव के बाद 108 टीम ने जच्चा और नवजात को तत्काल उप जिला अस्पताल मांडल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया।
इस सराहनीय कार्य से परिजन भावुक हो उठे और 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी भूपेंद्र शर्मा एवं पायलट नरेश गर्ग का आभार जताया।
