(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|बिजोलिया कस्बे के वार्ड नंबर 1 के बासिंदे आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण के लिए लंबे अरसे से तरस रहे है | बिजोलिया की राजनीति में नेताओं की दशा और दिशा बदलने वाला यह वार्ड अभी भी बदहाली से जूझ रहा है |बारिश के दिनों में उक्त मार्ग का यह आलम रहता है कि यह मार्ग बड़े-बड़े गड्ढे मैं तब्दील हो जाता है उक्त गड्ढों में पानी भरने के कारण पास ही एक निजी शिक्षण संस्था में अध्यनरत विद्यार्थियों और कॉलोनीवासीयों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय हर बार दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं द्वारा बस आश्वासन दिया जाता है| कॉलोनी वासियों ने जल्द से जल्द उक्त मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग की|
