एनडीपीएस एक्ट में 1 साल से फरार 3 हजार का इनामी आरोपी चढ़े बार पुलिस के हत्थे

अनिल कुमार

ब्यावर/बार।स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (IPS) के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में पिछले 01 साल से अधिक समय से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तकनीकी टीम और साइबर सेल की मदद से मिली सफलता
थानाधिकारी समजिदा बानू (पुलिस निरीक्षक) ने बताया कि थाना बार में दर्ज प्रकरण संख्या 01/2025 (धारा 8/18, 8/29 NDPS Act) का आरोपी लोकेशचंद भट्ट पुत्र स्व. मनोहरलाल (उम्र 30 वर्ष, निवासी भट्टों का बामणीया, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़) मामला दर्ज होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया (RPS) एवं वृत्ताधिकारी मसूदा शिवराज सिंह (RPS) के सुपरविजन में बार पुलिस व जिला साइबर सेल की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर आरोपी के संदिग्ध ठिकानों की जानकारी जुटाई।
विशेष रणनीति के तहत दबिश देकर आरोपी को डिटेन किया गया, जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में इनकी रही मुख्य भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी समजिदा बानू, जिला साइबर सेल प्रभारी सरफराज (ASI), कांस्टेबल रामप्रसाद, बीरबल, पवन, साइबर सेल के नैनासिंह, राजूराम (रिजर्व पुलिस लाइन) और सत्य कुमार (थाना बदनौर) शामिल रहे।